बिरसिंहपुर: बिजली विभाग की तानाशाही से जनता त्रस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा पूरा नगर

सतना

सतना जनपद के बिरसिंहपुर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों और जूनियर इंजीनियर की निरंकुश कार्यप्रणाली ने बिरसिंहपुर नगर परिषद के निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सतना जनपद के बिरसिंहपुर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों और जूनियर इंजीनियर की निरंकुश कार्यप्रणाली ने बिरसिंहपुर नगर परिषद के निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गुल रहने से पूरे नगर में हाहाकार मच गया। बिजली न होने से नगर की जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोग दैनिक कार्यों के लिए पानी की एक-एक बूंद को तरस गए।

पार्षदों ने खोला मोर्चा

विद्युत विभाग के इस अड़ियल रवैये के खिलाफ नगर परिषद के पार्षदों ने एकजुट होकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। विरोध जताने वालों में प्रमुख रूप से रामायण प्रसाद पांडे (वार्ड 13), मुकेश गौतम (वार्ड 6), मीरा परोहा (वार्ड 7), अर्चना द्विवेदी (वार्ड 14), श्रीकांत मिश्रा (वार्ड 9), नंदलाल सकेत (वार्ड 2) और पुष्पा बुनकर (वार्ड 15) शामिल रहे।

प्रशासन को सीधी चेतावनी

पार्षदों ने संयुक्त बयान में कहा कि जूनियर इंजीनियर की लापरवाही के कारण न तो मेंटेनेंस की सूचना दी जाती है और न ही शिकायतों का निवारण होता है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे जनता के साथ मिलकर उग्र प्रदर्शन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा