सतना: सड़कों की बदहाली पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, गड्ढे में बैठकर समाजसेवियों ने जताया विरोध

सतना

सतना जनपद के शहर की बदहाल सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश गहराता जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सतना जनपद के शहर की बदहाल सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश गहराता जा रहा है। शनिवार को जय स्तंभ चौक के व्यापारी संघ और समाजसेवियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में मोर्चा खोल दिया। इस दौरान समाजसेवी राजेश दुबे अपने साथियों के साथ सड़क पर बने गहरे गड्ढे में ही धरने पर बैठ गए, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

शहर में सड़कों की हालत इतनी जर्जर है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा। इस गतिरोध के बीच महापौर ने स्वयं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम कमिश्नर की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं। ज्ञापन में कमिश्नर को हटाने या मूलभूत समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई है।

बता दें कि शहर की बिगड़ती व्यवस्था पर अब राजनीति भी गरमा गई है। जनप्रतिनिधि और विधायक पहले ही धरना दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़कों का कायाकल्प नहीं हुआ, तो यह आंदोलन उग्र रूप लेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.