सिद्धार्थनगर :बांसी कोतवाली हुई डिजिटल,अब ‘ऑन-स्पॉट’ होगी केस डायरी की एंट्री; विवेचकों को मिले आधुनिक टैबलेट

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस को तकनीक से लैस करने की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस को तकनीक से लैस करने की दिशा में शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। कोतवाली बांसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दू सिंह और प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने विवेचकों को वितरित किए।

पेपरलेस और पारदर्शी होगी जांच प्रक्रिया

केंद्र सरकार द्वारा लागू नवीन आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए इन टैबलेट्स को एक महत्वपूर्ण हथियार माना जा रहा है। अब विवेचकों को कागजी कार्यवाही के लिए थाने लौटने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विवेचक अब घटनास्थल से ही केस डायरी और अन्य कानूनी दस्तावेजों को डिजिटल रूप में CCTNS (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) पर सीधे अपलोड कर सकेंगे डिजिटल एंट्री से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा और पूरी प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप या देरी की संभावना कम हो जाएगी।

तकनीक से आएगी कार्यक्षमता में क्रांति

टैबलेट वितरण के दौरान क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दू सिंह ने पुलिसकर्मियों को डेटा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा— तकनीक आधारित इस कार्यप्रणाली से पुलिस की कार्यक्षमता में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इससे न केवल जांच प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि हम आम जनता को अधिक त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने में सक्षम होंगे।

आधुनिक पुलिसिंग का मील का पत्थर

पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से प्राप्त इन डिवाइसेज के मिलने के बाद बांसी कोतवाली के पुलिस बेड़े में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नए कानूनों के तहत साक्ष्य संकलन और डिजिटल रिकॉर्डिंग में ये टैबलेट मील का पत्थर साबित होंगे।

इस अवसर पर कोतवाली के तमाम उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे, जिन्हें टैबलेट के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा