महराजगंज: जमुई गांव में बंदरों का आतंक, कई लोगों को काटकर किया घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जमुई टोला में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जमुई टोला में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार को दर्जनों बंदरों के झुंड ने गांव में धावा बोलकर कई लोगों पर हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण लहूलुहान हो गए।

ट्रैक्टर चालक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक बंदरों का झुंड गांव में आ पहुंचा और लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हमले में पंकज चौधरी (निवासी पचमा) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पंकज ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लादकर जमुई आए थे, तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घरों में दुबकने को मजबूर ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि बंदर बेहद आक्रामक हो गए हैं और दर्जनों लोगों को काटकर या खरोंच मारकर घायल कर चुके हैं। बंदरों के डर से लोग अपने घरों में छिपने को मजबूर हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिजन काफी चिंतित हैं और उन्हें घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।

वन विभाग से गुहार

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस समस्या की सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दे दी है। लोगों की मांग है कि इन आक्रामक बंदरों को जल्द से जल्द पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान या जंगल में छोड़ा जाए ताकि गांव में शांति व्यवस्था बहाल हो सके। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.