महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान, छात्राओं को नए कानून की दी जानकारी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी स्थित चौकी लक्ष्मीपुर खुर्द में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी स्थित चौकी लक्ष्मीपुर खुर्द में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। शनिवार को थाना स्थानीय की मिशन शक्ति, एंटी रोमियो और साइबर टीम ने प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और नए कानूनों के प्रति जागरूक किया।

सरकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

उपनिरीक्षक खुश्बू के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया। इस दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी वन-स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, साइबर अपराधों से बचने के तरीके और हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता पर भी चर्चा की गई।

सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार

अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटाना रहा। पुलिस टीम ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे निर्भीक होकर इन बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाएं। कार्यक्रम में आपातकालीन नंबरों जैसे 1090, 1076, 112 और 181 के बारे में भी जानकारी साझा की गई। इस दौरान स्कूल के स्टाफ सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य नारी सुरक्षा को सुदृढ़ करना और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा