बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में अपनी जमीनों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर ग्राम वहांपुर में आमरण अनशन पर बैठे किसानों के संघर्ष को अब बड़ा सियासी समर्थन मिलने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपनी जमीनों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर ग्राम वहांपुर में आमरण अनशन पर बैठे किसानों के संघर्ष को अब बड़ा सियासी समर्थन मिलने जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 10 मई 2026 को अनशन स्थल पर पहुंचकर किसानों की मांगों को मजबूती प्रदान करेगा।
सांसद और पूर्व मंत्रियों की अगुवाई में पहुंचेगा दल
सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुजफ्फरनगर के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक करेंगे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री व किठौर विधायक शाहिद मंजूर तथा सरधना विधायक अतुल प्रधान मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनेगा और इस लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाने की रणनीति तैयार करेगा।
कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने की अपील
जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने जिले के सभी विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं सहित सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे रविवार (10 मई) को अधिक से अधिक संख्या में वहांपुर गांव पहुंचें। पार्टी का उद्देश्य किसानों की ‘न्यायोचित’ मांगों के समर्थन में सरकार पर दबाव बनाना है।
सपा का रुख ‘किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह हमेशा से किसानों और मजदूरों की आवाज रही है। पार्टी का आरोप है कि सरकार किसानों की बेशकीमती जमीनों का उचित मूल्य देने में आनाकानी कर रही है। सपा ने मांग की है कि किसानों की मांगों का तत्काल निराकरण किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बता दें कि वहांपुर के किसान लंबे समय से अपनी जमीनों के मुआवजे को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उचित सुनवाई न होने के कारण अब किसानों ने आमरण अनशन का रास्ता चुना है, जिसे अब समाजवादी पार्टी ने पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।
महराजगंज कोल्हुई थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ,डीएम और एसपी ने समस्याओं को सुन अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशhttps://t.co/lVSSFjq0E8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026






















