बुलंदशहर: धमेरा कीरत में पसरा मातम,एक ही परिवार के 5 सदस्यों का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक लक्ष्मीराज ने बंधाया ढांढस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ग्राम धमेरा कीरत में आज उस समय हर आंख नम हो गई, जब सड़क दुर्घटना में असमय काल के गाल में समाए उत्तम सिंह और उनके परिवार के चार सदस्यों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ग्राम धमेरा कीरत में आज उस समय हर आंख नम हो गई, जब सड़क दुर्घटना में असमय काल के गाल में समाए उत्तम सिंह और उनके परिवार के चार सदस्यों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस गमगीन माहौल में पूरा गांव उमड़ पड़ा और चारों ओर चीख-पुकार व सन्नाटा पसरा रहा।

एक साथ उठीं चार अर्थियां, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

सड़क हादसे का शिकार हुए उत्तम सिंह और उनके परिजनों के शव जैसे ही गांव पहुंचे, कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। एक ही चिता की अग्नि में परिवार के चार सदस्यों का विलीन होना देख उपस्थित जनसमूह के सब्र का बांध टूट गया।

विधायक लक्ष्मीराज ने दी सांत्वना

इस दुखद घड़ी में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह स्वयं श्मशान घाट और पीड़ित परिवार के घर मौजूद रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि:

सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है।

पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विधायक लक्ष्मीराज ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”इस हादसे ने पूरे धमेरा कीरत और आसपास के गांवों को झकझोर कर रख दिया है।

पूरी घटना

बुलंदशहर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे एक बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं।

बाइक सवार पूरे परिवार को एक बाइक पर बिठाकर खुर्जा रिश्तेदारी में गया था। लेकिन लौटते समय हादसा हो गया। उस वक्त बाइक की स्पीड करीब 70 किमी/घंटे थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक ट्रक वाले ने अपनी स्पीड कम कर दी थी, इसलिए बाइक सवार कंट्रोल खो बैठा और पीछे से टकरा गया।

घटना के बाद भीड़ जुटने लगी। यह देख ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो छोड़कर गाड़ी ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर हुआ।धमेड़ा कीरत गांव के रहने वाले उत्तम सिंह (45) ने खुर्जा जाने के लिए अपने एक परिचित से बाइक मांगी थी। उन्होंने कहा था, 1-2 घंटे में काम निपटाकर लौट आएंगे। बाइक पर उनके साथ पत्नी उर्मिला (40) और तीन बच्चे निशान्त (8), दिशा (6), अनायरा (4) थे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा