महराजगंज: डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा ने श्यामदेउरवा थाने का किया औचक निरीक्षण; माफियाओं पर सख्ती के निर्देश

श्यामदेउरवा

महराजगंज जनपद में गोरखपुर रेंज के डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा ने आज शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर महराजगंज के श्यामदेउरवा थाने का विस्तृत निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद में गोरखपुर रेंज के डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा ने आज शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर महराजगंज के श्यामदेउरवा थाने का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कानून-व्यवस्था को परखा और पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए।

कार्यालय से भोजनालय तक का लिया जायजा

डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान थाने के विभिन्न पटलों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय, बैरक, विवेचना कक्ष, भोजनालय और महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। थाना परिसर में साफ-सफाई और महिला शक्ति केंद्र की सक्रियता देख उन्होंने संतोष व्यक्त किया। साथ ही, विभिन्न रजिस्टरों के रखरखाव की भी जाँच की गई।

रंगरूटों से संवाद और फिटनेस पर जोर

डीआईजी विशेष रूप से रंगरूटों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए अपनी फिटनेस, खान-पान और सेहत पर विशेष ध्यान दें। मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए टीम वर्क के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें।जो भी नई जानकारी मिले, उसे रजिस्टर में नोट करें ताकि भविष्य में काम आए।

अपराधियों और माफियाओं पर कसें नकेल

थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए डीआईजी ने कहा कि माफिया और चिन्हित अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बाजार क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके।

मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह और महिला उपनिरीक्षक साक्षी सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। डीआईजी ने अफसरों को पुलिस विभाग के नियमों और मानकों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा