बलिया: बेकाबू कार का तांडव; साइकिल सवार को रौंदने के बाद स्कूल जा रहे तीन छात्र-छात्राओं को मारी टक्कर, एक की मौत

रसड़ा

बलिया जनपद रसड़ा-बलिया मार्ग पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने भारी तबाही मचाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद रसड़ा-बलिया मार्ग पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने भारी तबाही मचाई। कार ने पहले एक साइकिल सवार को कुचला और फिर दो किलोमीटर दूर स्कूल जा रहे तीन छात्र-छात्राओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हैं।

दो किमी के दायरे में दो बड़े हादसे

जानकारी के अनुसार, कार बलिया की तरफ से रसड़ा की ओर अत्यंत तेज गति से आ रही थी रेखहां ग्राम निवासी स्व. राजनाथ के 45 वर्षीय पुत्र हरेराम चौहान अपनी साइकिल से रसड़ा की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर रसड़ा की तरफ भागने लगा।रेखहां से करीब दो किलोमीटर आगे अमहर गैस एजेंसी के पास कार ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को रौंद डाला। घायलों में अमहर पट्टी उत्तर निवासी गणेश का पुत्र गोलू और इसी गांव की दो छात्राएं सुनैना (पुत्री लालू भारती) तथा पूजा गुप्ता (पुत्री संतोष गुप्ता) शामिल हैं।

अस्पताल में कोहराम और उपचार

स्थानीय लोगों की मदद से सभी चार घायलों को तत्काल रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।चिकित्सकों ने साइकिल सवार हरेराम चौहान को मृत घोषित कर दिया।

घायल: गंभीर रूप से घायल छात्र गोलू की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों छात्राओं का उपचार रसड़ा अस्पताल में ही चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक हरेराम चौहान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है।

 

Voice Of News 24