बुलंदशहर: खानपुर PNB में कैश की भारी किल्लत, 45 दिनों से ग्रामीण और किसान बेहाल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रही है। पिछले करीब डेढ़ महीने से बैंक में कैश की भारी किल्लत के चलते सैकड़ों खाताधारकों को भीषण गर्मी में खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रही है। पिछले करीब डेढ़ महीने से बैंक में कैश की भारी किल्लत के चलते सैकड़ों खाताधारकों को भीषण गर्मी में खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सुबह से ही कतारों में लगने के बावजूद दोपहर होते-होते ‘कैश खत्म’ का बोर्ड ग्राहकों की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है।

खेती-किसानी और व्यापार ठप

नकदी के अभाव का सबसे बुरा असर किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। खाद-बीज की खरीदारी और मजदूरी के भुगतान के लिए किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बुजुर्ग और महिलाएं घंटों इंतजार के बाद बैंक की अव्यवस्था को कोसते हुए वापस जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो बैंक काउंटर से पैसा मिल रहा है और न ही एटीएम में कैश रहता है।

उच्चाधिकारियों से शिकायत की चेतावनी

लगातार 45 दिनों से बनी इस स्थिति को लेकर ग्राहकों में गहरा रोष है। उपभोक्ताओं का कहना है कि डिजिटल बैंकिंग के दौर में भी बैंक प्रशासन बुनियादी सुविधाएं देने में विफल साबित हो रहा है। वहीं, शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार का कहना है कि नकदी की आपूर्ति उच्च स्तर से नियंत्रित होती है, जैसे ही कैश उपलब्ध होगा वितरण सामान्य कर दिया जाएगा। फिलहाल, स्थायी समाधान न होने से लोग उच्चाधिकारियों के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा