सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। ‘क्रिटिकल गैप योजना’ के अंतर्गत सीमा के संवेदनशील रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनका लोकार्पण आज जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
32 हाई-टेक कैमरों से होगी निगरानी
लोकार्पण के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पहले फेज में सीमा के चिन्हित स्थानों पर 32 उच्च श्रेणी के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे सीमा पर होने वाली तस्करी, घुसपैठ और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने में सुरक्षा एजेंसियों के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि 68 किलोमीटर की खुली सीमा सुरक्षा के लिहाज से हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है, जिसे अब तकनीक के माध्यम से सुरक्षित किया जा रहा है।
बॉर्डर पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
कैमरों के साथ-साथ ककरहवा बॉर्डर के अंतरराष्ट्रीय गेट स्थित चेकपोस्ट पर नवनिर्मित स्थाई कमरे और शौचालय का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर एसएसबी 43वीं बटालियन के कमांडेंट उज्जवल दत्ता भी मौजूद रहे।
पगडंडियों पर भी नज़र
जिलाधिकारी ने भविष्य की योजना साझा करते हुए कहा कि मुख्य रास्तों के अलावा सीमा से सटी पगडंडियों और चोर रास्तों पर भी ग्राम पंचायतों के सहयोग से जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा। इस कदम से सीमावर्ती गांवों और देश की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिलेगी।
#Auraiya: बिधूना तहसील में एसडीएम और वकीलों के बीच भिड़ंत! ⚖️ पेशकार की तैनाती को लेकर गरिमा सोनकिया और बार एसोसिएशन में तीखी बहस। अधिवक्ताओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप। मौके पर पहुँची पुलिस। pic.twitter.com/DnM5Z3459l
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 7, 2026






















