बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के ₹1.26 लाख पीड़ित के खाते में कराए वापस

बलिया

बलिया जनपद के साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 1,26,000 रुपये की पूरी धनराशि सकुशल वापस करा दी है। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने बलिया पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

क्रेडिट कार्ड से हुई थी ठगी

मामला उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम अखरौल का है, जहाँ रजनेश कुमार शर्मा के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 1 मई 2026 को जालसाजों ने झांसा देकर ₹1.26 लाख पार कर दिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 और गड़वार थाने में दर्ज कराई थी।

साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के निर्देशन में साइबर सेल ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया। तकनीकी जांच और त्वरित विधिक कार्यवाही के जरिए ठगी गई रकम को पोर्टल पर होल्ड कराया गया। इसके बाद, माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में 8 मई 2026 को पूरी धनराशि रजनेश कुमार शर्मा के बैंक खाते में वापस भेज दी गई।

पुलिस ने की अपील

बलिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क को सूचित करें। समय पर दी गई सूचना से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। पीड़ित ने साइबर सेल की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा