बलिया: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवनिर्मित अभिलेखागार का लोकार्पण, डीएम ने किया पौधरोपण

बलिया

बलिया जनपद के वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित अभिलेखागार का लोकार्पण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित अभिलेखागार का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और निदेशक पेंशन रविंद्र कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने परिसर में स्थित पार्क में चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

पेंशनरों के लिए विशेष सुविधाएं

वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार दुबे ने बताया कि कोषागार परिसर को पेंशनरों की सुविधा के लिए आधुनिक रूप दिया गया है। यहाँ “पेंशन आनंद उपवन” में सरोवर का निर्माण और महादेव कुंड का कायाकल्प कराया गया है ताकि वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही, पेंशनरों के लिए एक वातानुकूलित पेंशनर भवन तैयार किया गया है, जहाँ शौचालय, शुद्ध पेयजल, पुस्तकालय और संगीत वाद्ययंत्रों की सुविधा उपलब्ध है।

स्वास्थ्य और मनोरंजन पर जोर

पेंशनरों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए परिसर में योग, व्यायाम और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई है। इस लोकार्पण समारोह के दौरान अपर निदेशक कोषागार निदेशालय सहित बड़ी संख्या में पेंशनर और जनपद के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पेंशनरों के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा