बलिया
बलिया जनपद में प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उद्यमी बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उद्यमी बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को न केवल बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, बल्कि सरकार द्वारा भारी अनुदान (मार्जिन मनी) भी दिया जाएगा।
योजना का स्वरूप और अनुदान की व्यवस्था
जिला उद्योग विभाग के अनुसार, इस योजना को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है।
उद्योग क्षेत्र : इस क्षेत्र में इकाई स्थापित करने के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है।
सेवा क्षेत्र : सेवा क्षेत्र के स्टार्टअप के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत निर्धारित है।
मार्जिन मनी: सरकार द्वारा परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत तक का अनुदान (अनुदान राशि) प्रदान की जाएगी।
पात्रता एवं शर्तें
आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अंशदान: सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को कुल लागत का 10% स्वयं लगाना होगा, जबकि SC/ST, OBC, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांगजनों के लिए यह अंशदान मात्र 5% है।
विशेष शर्त: पूर्व में किसी अन्य सरकारी स्वरोजगार योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थी MSME उत्तर प्रदेश पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
पहचान पत्र (आधार, पैन कार्ड),जाति प्रमाण पत्र,शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र,नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र,बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो,प्रोजेक्ट रिपोर्ट (परियोजना विवरण),सहायता के लिए यहाँ करें संपर्क
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तकनीकी समस्या या अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र, बलिया के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है:
गौरव उपाध्याय: 9336310059
पंकज कुमार: 9653012883
प्रिया यादव: 7384928329
रवि कुमार श्रीवास्तव: 9839759435
जिला उद्योग विभाग ने जनपद के ऊर्जावान युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाकर अपने पैरों पर खड़े हों और स्वरोजगार के माध्यम से अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करें।
#Baghpat: खनन माफियाओं ने बर्बाद की कोताना-जागौश सड़क! 🚜 कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान। डीएम से शिकायत की तैयारी, जल्द बड़ौत तहसील पर होगा धरना। @dm_baghpat pic.twitter.com/LtHOs5z0WO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 7, 2026






















