बलिया: मानसून से पहले ‘मॉडल प्रोजेक्ट’ के रूप में तैयार होगा कटहल नाला, 1 किमी हिस्से में काम तेज

बलिया

बलिया जनपद की महत्वपूर्ण कटहल नाला परियोजना को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद की महत्वपूर्ण कटहल नाला परियोजना को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं कि मानसून की पहली बारिश से पहले नाले के एक किलोमीटर के हिस्से को ‘मॉडल प्रोजेक्ट’ के रूप में विकसित कर लिया जाए। खुदाई का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब पक्के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने की तैयारी है।

मई अंत तक रिटेनिंग वॉल पूरी करने की डेडलाइन

समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता (CNDS) को कड़े निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिटेनिंग वॉल: बारिश शुरू होने से पहले नाले की रिटेनिंग वॉल का निर्माण हर हाल में मई माह के अंत तक पूरा करने को कहा गया है।

स्टोन पिचिंग: वॉल बनने के तुरंत बाद पत्थरों की पिचिंग (Stone Pitching) का कार्य शुरू होगा, जिसके लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से तकनीकी मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ से बचाव के लिए ‘पाथ-वे’ की मजबूती

परियोजना की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने पाथ-वे मार्ग में मिट्टी भराई कर उसे मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) का सहयोग लिया जाएगा, ताकि बाढ़ के दौरान मार्ग को नुकसान न पहुँचे। साथ ही, पूरे नाले की सफाई मानसून पूर्व सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि जल प्रवाह में कोई बाधा न आए।

गुणवत्ता से समझौता नहीं: प्रशासन की चेतावनी

सीआरओ त्रिभुवन ने कार्यदाई संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कार्य पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

समय-समय पर निर्माण सामग्री और तकनीक का परीक्षण कराया जाए।

पहले चरण में 1 किलोमीटर का हिस्सा मानसून से पहले तैयार होगा।

शेष कार्य बरसात का मौसम बीत जाने के बाद शुरू किया जाएगा।

कार्यदाई संस्था ने इस एक किलोमीटर के हिस्से को एक ‘मॉडल परियोजना’ के रूप में पेश करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की है, जो भविष्य में पूरे नाले के स्वरूप का खाका तैयार करेगी।

 

Voice Of News 24