बलिया
बलिया जनपद के अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मजदूरों के योगदान को याद किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मजदूरों के योगदान को याद किया गया। इसी क्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
श्रमिकों के हाथों कटा केक
कार्यक्रम के दौरान सागर सिंह राहुल ने दर्जनों मजदूर भाइयों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मजदूरों के हाथों से केक कटवाकर खुशियां साझा कीं। उपस्थित लोगों ने ‘मजदूर एकता जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल को ऊर्जामय बना दिया।
“विकास के असली शिल्पकार हैं मजदूर”
श्रमिकों को संबोधित करते हुए सागर सिंह राहुल ने कहा कि देश की प्रगति की नींव में मजदूरों का पसीना शामिल है। उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्र के विकास का “असली शिल्पकार” बताते हुए कहा कि उनके बिना किसी भी समाज या देश के नवनिर्माण की कल्पना असंभव है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प भी दोहराया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल कुमार मझिल, राज प्रकाश, सुमित गुप्ता, पंकज वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, गोपाल जी गोंड, गौरव श्रीवास्तव और अखिलेश कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
औरैया: वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह बने किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष, किसानों में खुशीhttps://t.co/Oowc7UUQB3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 1, 2026





















