बलरामपुर: पचपेड़वा पुलिस ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा गो-तस्करों का पिकअप, बिहार और महराजगंज के तस्कर गिरफ्तार

पचपेड़वा

बलरामपुरजनपद में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़वा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुरजनपद में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़वा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार रात पुलिस ने घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से 4 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान तस्करों ने पुलिस और आम जनता पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया।

फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचे गए तस्कर

जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को पचपेड़वा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप (BR22GC3256), जो तिरपाल से ढकी है, तुलसीपुर से बढ़नी की ओर जा रही है। पुलिस ने जब तुलसीपुर-बढ़नी रोड पर चेकिंग शुरू की, तो तस्करों ने पकड़े जाने के डर से वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि तस्करों ने वहां मौजूद आम नागरिकों, ठेले वालों और पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए पीछा किया और नई बाजार चौराहा के पास घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

पूछताछ में खुला ‘नेपाल-बिहार’ कनेक्शन

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुन्ना कुमार यादव निवासी बेतिया, बिहार और कासिम निवासी ठुठीबारी, महराजगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इन पशुओं को बिहार और नेपाल में गोकशी के लिए तस्करी कर रहे थे। उन्होंने कुशीनगर निवासी सलमान नामक व्यक्ति का नाम लेते हुए बताया कि वे उसी के इशारे पर सप्लाई का काम करते हैं और मिलने वाले धन को आपस में बांट लेते हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 051/2026 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है

धारा 109(1)/324(2) बीएनएस (BNS)3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम धारा 7 CLA एक्ट

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया। बरामद किए गए चारों गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

 

Voice Of News 24