महराजगंज: कतरारी सीमा पर उमड़ा जनसैलाब; केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जोरदार अभिनंदन

महराजगंज

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर कतरारी सीमा पर कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर कतरारी सीमा पर कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद गृह जनपद पहुँचने पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

कतरारी सीमा पर जोरदार स्वागत

जैसे ही पंकज चौधरी का काफिला जनपद की सीमा में प्रवेश किया, कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की अटूट निष्ठा साफ झलक रही थी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंकज चौधरी का जनपद से गहरा और भावनात्मक जुड़ाव है और उनके नेतृत्व में संगठन को एक नई ऊर्जा मिली है।

कार्यकर्ता ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति: पंकज चौधरी

भव्य अभिनंदन से गदगद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महराजगंज की धरती उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। हमारी असली ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों को जीवित रखते हैं।

अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे विकास का लाभ

पंकज चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती देने का मंत्र

आगामी चुनौतियों और चुनावों के मद्देनजर उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर महराजगंज सहित पूरे प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी।

इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में जनपद के कई प्रमुख चेहरे शामिल रहे

ज्ञानेंद्र सिंह: विधायक, पनियरा,जयमंगल कन्नौजिया: विधायक, सदर (महराजगंज),संजय पांडेय: भाजपा जिलाध्यक्ष,प्रभाकर द्विवेदी (महामन्त्री), संतोष सिंह (जिला उपाध्यक्ष), अजय कुमार श्रीवास्तव।

इसके अलावा बबलू यादव, विवेक गुप्ता, राजेंद्र पटेल, आनंद शंकर बर्मा, उमेश गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, निर्भय सिंह और विवेक पटेल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

 

Voice Of News 24