महराजगंज: मधवलिया गौसदन में गौसेवकों का हल्ला बोल; वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

निचलौल

महराजगंज जनपद के मधवलिया स्थित जिला गौसदन में शनिवार को गौसेवकों का धैर्य जवाब दे गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मधवलिया स्थित जिला गौसदन में शनिवार को गौसेवकों का धैर्य जवाब दे गया। वेतन वृद्धि न होने से नाराज दर्जनों गौसेवकों ने अचानक काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी पर अड़ गए। इस विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

महंगाई में भरण-पोषण बना चुनौती

हड़ताल पर बैठे गौसेवकों का कहना है कि आज की कमरतोड़ महंगाई के दौर में उन्हें मात्र 252 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दी जा रही है। गौसेवकों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि इतनी अल्प राशि में परिवार का पेट पालना नामुमकिन सा हो गया है। घर-गृहस्थी चलाने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि लंबे समय से मांग के बावजूद अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

प्रशासनिक हलचल और अधिकारी की वार्ता

गौसदन में काम रुकने की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी समा सिंह मौके पर पहुँचीं। उन्होंने उग्र गौसेवकों से सीधे वार्ता की और उन्हें काम पर लौटने के लिए मनाया। अधिकारी ने गौसेवकों को आश्वासन दिया कि वेतन वृद्धि की फाइल को प्राथमिकता के आधार पर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा और जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम

प्रशासनिक आश्वासन के बाद गौसेवकों ने फिलहाल काम पर लौटने का निर्णय लिया है, लेकिन उन्होंने सख्त लहजे में एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। गौसेवकों का कहना है कि यदि सात दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे और अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.