IPL 2026: चिन्नास्वामी में RCB और LSG की जंग, बेंगलुरु के पास नंबर-1 बनने का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपरजायंट्स की मेजबानी करेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपरजायंट्स की मेजबानी करेगी। बेंगलुरु की टीम शानदार फॉर्म में है और 4 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। आज की जीत उसे पहले स्थान पर पहुँचा सकती है।

हेड-टु-हेड: बेंगलुरु भारी, लेकिन घर में लखनऊ का दबदबा

आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 4 में RCB और 2 में LSG को जीत मिली है। दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ ने अपनी दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही दर्ज की हैं। ऐसे में RCB के लिए अपने घर में लखनऊ को हराना एक बड़ी चुनौती होगी। पिछले साल (2025) इन्हीं दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में RCB ने 230 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/मंगेश यादव, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG):

ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे।

 

Voice Of News 24