सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने किया 8वें ‘पोषण पखवाड़ा’ का भव्य शुभारंभ, बच्चों के मानसिक विकास पर दिया जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत उसका बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय उसका राजा में गुरुवार को 8वें ‘पोषण पखवाड़ा’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत उसका बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय उसका राजा में गुरुवार को 8वें ‘पोषण पखवाड़ा’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के शुरुआती 6 वर्षों में उनके मस्तिष्क के अधिकतम विकास के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे के जीवन के पहले छह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इसी अवधि में मस्तिष्क का लगभग 80 से 85 प्रतिशत विकास होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि इस दौरान उचित पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा मिले, तो बच्चे का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि कुपोषण न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और बौद्धिक क्षमता को भी बाधित करता है।

DM ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे इस अभियान को एक जनआंदोलन का रूप दें और घर-घर जाकर धात्री माताओं व गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजन बनाने की विधियां साझा की गईं और जागरूकता रैली भी निकाली गई।

जनपद में यह अभियान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संचालित होगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, सीडीपीओ आनंद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ममता सिंह, सभासद पवन जायसवाल, विनोद वर्मा और सोनू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.