बलरामपुर: पचपेड़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना पचपेड़वा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना पचपेड़वा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 41/2026 की विभिन्न गंभीर धाराओं में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आलमबाग चौराहे के पास से हुई गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मकसूद पुत्र मल्ली (निवासी बभनपुरवा, थाना श्रीदत्तगंज) को आलमबाग चौराहा पचपेड़वा के पास से दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 137(2), 87 और 64(2)M के तहत मुकदमा दर्ज था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

इनकी रही सराहनीय भूमिका अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार और मुख्य आरक्षी चन्द्रदेव पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.