बलरामपुर: सड़क निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, महेशभारी-भैसहवा मार्ग की खुदाई कर परखी गुणवत्ता

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन बेहद सख्त नजर आ रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी ने महेशभारी-भैसहवा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यदायी संस्था और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केवल कागजी रिपोर्ट पर भरोसा न करते हुए, मौके पर ही सड़क की खुदाई करवा दी। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। डीएम ने स्पष्ट किया कि सड़कों के निर्माण में मानकों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और घटिया सामग्री मिलने पर संबंधित के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

18.80 किमी लंबी सड़क का हो रहा कायाकल्प

यह महत्वपूर्ण मार्ग लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) द्वारा राज्य योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

विस्तार: 18.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई 3.00 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जा रही है।

लागत: इस पूरी परियोजना पर लगभग 27.44 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

समयसीमा: परियोजना का शासनादेश 31 मार्च 2025 को जारी हुआ था, जबकि धरातल पर कार्य 21 नवंबर 2025 से शुरू हुआ है।

समीक्षा के दौरान डॉ. विपिन कुमार जैन ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों में चल रहे वेट मिक्स मैकाडैम और सीमेंट कंक्रीट) रोड के काम को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा

किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित समयसीमा में मानक के अनुरूप कार्य पूरा नहीं हुआ, तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान आम जनता को आवागमन में असुविधा न हो और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाए।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.