महराजगंज: नवागत पुलिस अधीक्षक ने परतावल चौराहे पर किया पैदल गश्त; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

परतावल

महराजगंज जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से आज शनिवार की शाम नवागत पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से आज शनिवार की शाम नवागत पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला। एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के प्रमुख परतावल चौराहे पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

रात करीब 8 बजे शुरू हुए इस पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य मार्गों, व्यस्त बाजारों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में हलचल तेज रही। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखने के साथ-साथ पुलिस पिकेट और गश्त टीमों की मुस्तैदी को भी जांचा।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनता की समस्याओं और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि जिले में भयमुक्त वातावरण और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की पहली प्राथमिकता है किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें पुलिस हर समय सहायता के लिए तत्पर है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं या सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि:

कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गश्त में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए एसपी ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सतर्कता बरतें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने और मित्र पुलिस की छवि को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.