सिद्धार्थनगर: शिक्षा की गुणवत्ता और तकनीकी नवाचार पर कलेक्ट्रेट में अहम बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में 4 अप्रैल को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में 4 अप्रैल को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, सहायक निदेशक सुमन शा और केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के विशेषज्ञों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संयुक्त सचिव जायसवाल ने शिक्षण पद्धति को रोचक बनाने और डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सारथी प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईआईटी कानपुर द्वारा छात्रों को NEET और JEE की तैयारी कराने तथा सभी छात्र-छात्राओं की ‘अपार आईडी’ अनिवार्य रूप से बनवाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्कूलों में बुनियादी ढांचे की मजबूती और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। केंद्रीय हिंदी संस्थान के अधिकारियों ने भाषा शिक्षण में नवाचार अपनाने के सुझाव दिए। सहायक निदेशक सुमन शा ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के कौशल विकास हेतु नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जिले के शैक्षिक स्तर में क्रांतिकारी सुधार लाया जा सके।

 

Voice Of News 24