सिद्धार्थनगर
नई दिल्ली/सिद्धार्थनगर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने गुरुवार को लोकसभा के शून्यकाल में कपिलवस्तु क्षेत्र के ऐतिहासिक ‘सागरों’ और विरासत विकास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली/सिद्धार्थनगर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने गुरुवार को लोकसभा के शून्यकाल में कपिलवस्तु क्षेत्र के ऐतिहासिक ‘सागरों’ और विरासत विकास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को बताया कि सिद्धार्थनगर प्राचीन कपिलवस्त) में 1902 के निर्मित 10 विशाल जलाशय हैं, जिनकी जलधारण क्षमता 30 लाख घन फुट से अधिक है।
सांसद पाल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इन जलाशयों को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने यहाँ वॉटर स्पोर्ट्स, वुडन जोन और स्थानीय उत्पादों के लिए ’75 जिलों का मार्ट’ स्थापित करने का सुझाव दिया।
उन्होंने रेखांकित किया कि पिछले पाँच वर्षों में यहाँ 13.5 लाख विदेशी पर्यटक आए हैं। नेपाल सीमा के निकट होने के कारण इन सागरों का सौंदर्यीकरण न केवल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि पड़ोसी देशों के समक्ष भारत की प्रगतिशील छवि भी मजबूत करेगा।
कन्नौज : गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार डीसीएम दो टुकड़ों में बंटी, बुरी तरह घायल हुए चालक और हेल्पर, मौके पर पहुंचीं पुलिस, दोनों को भिजवाया अस्पताल।@Uppolice @kannaujpolice pic.twitter.com/ihNACfVb6P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026






















