महराजगंज: सिसवा बाजार में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

महराजगंज

महराजगंज भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए गुरुवार को सिसवा बाजार स्थित एक मैरेज हॉल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का विधिवत आगाज किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए गुरुवार को सिसवा बाजार स्थित एक मैरेज हॉल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का विधिवत आगाज किया गया। इस मंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत और आगामी चुनावी रणनीतियों के प्रति सुसज्जित करना रहा।

वैचारिक मजबूती पर जोर

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी का ‘अंत्योदय’ विचार आज भी भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य बनाएं।

कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि अनुशासित और वैचारिक रूप से संपन्न कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति है।

प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिसवा मंडल अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह व जहदा मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन  राम शाही द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, गिरजेश जायसवाल, नागेंद्र मल्ल, कन्हैया प्रसाद, जितेंद्र बहादुर सिंह और बैजनाथ सिंह सहित सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान के समापन पर सभी ने संगठन विस्तार का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.