बुलंदशहर: स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पहले दिन 20 वाहनों का चालान, 3 सीज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के पहले ही दिन परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया।

65 वाहनों की जांच, 23 पर गिरी गाज

अभियान के पहले दिन जिले में कुल 65 स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान मानकों की अनदेखी करने वाले 20 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि गंभीर खामियां मिलने पर 3 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों में खलबली मची है।

 

परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए एक नया पोर्टल UP Integrated School Vehicle Management Portal (UP-ISVMP) लॉन्च किया है। इसका यूआरएल https://upisvmp.com है, जो 1 अप्रैल 2026 से लाइव हो चुका है। अब सभी विद्यालयों को अपने वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेजों का सत्यापन और प्रबंधक का शपथपत्र इसी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

परिवहन विभाग और जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी प्रपत्र (फिटनेस, बीमा, परमिट आदि) पूर्ण होने पर ही उन्हें सड़क पर उतारें। पोर्टल पर विवरण दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24