औरैया
औरैया जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में थाना दिबियापुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में थाना दिबियापुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
वैसुन्धरा चौराहे के पास से हुई गिरफ्तारी
थाना दिबियापुर के उप-निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर वैसुन्धरा चौराहा नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने वांछित अभियुक्त मोहम्मद तारिक खाँन उर्फ चमन (38 वर्ष) को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी पुत्र जिलानी, औरैया के ही थाना फफूँद अंतर्गत जुबैरी मोहल्ले का निवासी है।
संगीन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
अभियुक्त के विरुद्ध थाना दिबियापुर में मुकदमा अपराध संख्या 124/2026 पंजीकृत है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 62, 64, 127(2), 74 और 76 जैसी अत्यंत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























