कानपुर: फर्जी पते पर फर्म बनाकर करोड़ों की GST चोरी, राज्य कर विभाग ने किया भंडाफोड़

कानपुर

कानपुर जनपद के औद्योगिक नगरी कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म रजिस्टर्ड कर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


कानपुर जनपद के औद्योगिक नगरी कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म रजिस्टर्ड कर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की विशेष जांच शाखा ने ‘सैनी ट्रेडिंग कंपनी’ नामक फर्म द्वारा किए जा रहे बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। जांच में पाया गया कि इस फर्म ने विभाग को गुमराह करने के लिए फर्जी पते का सहारा लिया था।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नवीन मार्केट में संचालित दिखाई गई इस फर्म का जीएसटी रजिस्ट्रेशन सिविल लाइंस के एक पते पर कराया गया था। भौतिक सत्यापन और गहन जांच के दौरान पता चला कि उस पते पर ऐसी किसी फर्म का अस्तित्व ही नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान इस फर्जी फर्म ने कागजों पर करीब 18.21 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कारोबार दिखाया है।

राज्य कर विभाग की इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है, जो इनपुट टैक्स क्रेडिट का अवैध लाभ उठाने के लिए ऐसी डमी फर्में बनाता है। फिलहाल विभाग ने फर्म का पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.