सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस टीम हाईवे अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें चोरी के मामले में वांछित चल रहा हिस्ट्रीशीटर घायल होकर गिर पड़ा।
तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग कर रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
बुलंदशहर: जिराजपुर-मानपुर मार्ग का निर्माण शुरू, आधा दर्जन गांवों की राह होगी आसानhttps://t.co/gtRE6XpvkT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























