औरैया: बारात में आए युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी, आईफोन बचाने के लिए नाले में उतरा

औरैया

औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तकिया चौराहे पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तकिया चौराहे पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक शादी समारोह की बारात में शामिल होने आए युवक के लिए सेल्फी लेना मुसीबत बन गया। सेल्फी लेते समय युवक का कीमती आईफोन अचानक हाथ से फिसलकर गहरे नाले में गिर गया।

स्मार्टफोन के नाले में गिरते ही युवक की परेशानी बढ़ गई और वह बिना सोचे-समझे अपने फोन को बचाने के लिए खुद भी नाले में उतर गया। स्थानीय लोगों और बारातियों ने जब युवक को गंदे पानी के नाले में संघर्ष करते देखा, तो मौके पर तमाशाबीन भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला जा सका।

यह पूरी घटना तकिया चौराहे के पास हुई, जहाँ बारात की निकासी के दौरान युवक फोटो खींचने की कोशिश कर रहा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गनीमत रही कि युवक सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन इस लापरवाही ने उसे सबके बीच चर्चा का केंद्र बना दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.