बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित दो दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित दो दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। 24 और 25 मार्च को चले इस मेले में जिले के सैकड़ों उत्साही युवाओं ने निजी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए शिरकत की।
नामचीन कंपनियों ने किया चयन
रोजगार मेले में हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनी वर्धमान टेक्सटाइल्स और रमाया हेल्थ केयर जैसी संस्थाओं ने युवाओं का कौशल परखा। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार की देखरेख में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में कुल 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। कड़े मुकाबले और योग्यता के आधार पर 52 प्रतिभाशाली युवाओं का चयन कर उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
प्रशासनिक सहयोग और भविष्य की योजना
मेले के सफल संचालन में सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी अखलाक अहमद और मुकेश कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के बड़े मेलों का आयोजन कर स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
सावधान: पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई pic.twitter.com/qaODUfGQ0e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026






















