कन्नौज
कन्नौज जनपद के ARTO कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कन्नौज जनपद के ARTO कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम और सीओ ने संयुक्त रूप से आरटीओ दफ्तर में औचक छापेमारी कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
छापेमारी की खबर लगते ही कार्यालय परिसर में सक्रिय रहने वाले दलाल और बाहरी तत्व मौके से रफूचक्कर हो गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय के अभिलेखों और खिड़कियों पर काम की स्थिति को परखा। एसडीएम ने स्पष्ट शब्दों में विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करने की सख्त हिदायत दी है।
प्रशासनिक टीम ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में दोबारा भ्रष्टाचार या जनता को परेशान करने की शिकायत प्राप्त हुई, तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप का माहौल बना रहा।
सावधान: पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई pic.twitter.com/qaODUfGQ0e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























