हापुड़
हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेसर चौपले के पास दबंगों के दुस्साहस की एक बड़ी घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेसर चौपले के पास दबंगों के दुस्साहस की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहाँ दिल्ली-लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित एक ढाबे को दबंगों ने जेसीबी मशीन लगाकर पूरी तरह जमींदोज कर दिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर दर्जनों की संख्या में आए थे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाकर जबरन जेसीबी चलवाई। देखते ही देखते हाईवे किनारे स्थित ढाबे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी दबंग मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हाईवे जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की गुंडागर्दी ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
सावधान: पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई pic.twitter.com/qaODUfGQ0e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























