फर्रुखाबाद: जुगाड़ गाड़ी से गिरते ही ट्रैक्टर ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक एक जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे बुरी तरह रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग लहूलुहान हालत में युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24