बरेली
बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आज गोकशी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव और आक्रोश की स्थिति पैदा हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आज गोकशी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव और आक्रोश की स्थिति पैदा हो गई है। घटना बहेड़ी के श्यामाचरण गौटिया गांव की है, जहाँ नदी किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात अराजक तत्वों ने गोकशी की घटना को अंजाम देने के बाद उनके अवशेषों को नदी किनारे ही फेंक दिया। जैसे ही इसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं को लगी, भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हिन्दू संगठनों ने घटना स्थल पर पहुँचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस और उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सावधान: पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई pic.twitter.com/qaODUfGQ0e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























