औरैया : खानपुर हाईवे पर जबरदस्त सड़क हादसा : दो ट्रकों की हुई जोरदार भिड़ंत,घंटों फंसा रहा एक चालक, जानें कैसे निकाला गया बाहर?

औरैया

औरैया में खानपुर हाइवे पर दो ट्रक के बीच हुआ जोरदार टक्कर, मौके पर लगी भारी भीड़। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर चौराहे पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। कानपुर की ओर जा रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक अंदर फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान हाइड्रा क्रेन की मदद ली गई और क्षतिग्रस्त केबिन को काटा गया। चालक को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, हादसे में अलीगढ़ के मदनपुर छबीला (थाना धवाना) निवासी चालक जयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया।

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाल राजकुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को क्रेन की सहायता से हाईवे से हटाया जा रहा है ताकि यातायात बाधित न हो। उन्होंने बताया कि अब हाईवे पर यातायात सुचारु रूप से जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

Voice Of News 24