गोरखपुर
गोरखपुर से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति को मार डाला है। शराब के नशे में आधी रात को घर में विवाद होने का बताया जा रहा कारण। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में खौफनाक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इस बार की घटना पारिवारिक है, लेकिन दिल को झकझोर देने वाली है। जहां पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस पत्नी और एक बेटे को पकड़कर पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरा घटना के बाद भाग गया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, काशीराम आवास के रहने वाला रमेश बेलदार मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात रमेश बेलदार शराब के नशे में घर आया। घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी से उलझ गया।
पति की आदतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों ने पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हो गए थे, एक बेटे को बुधवार की सुबह पुलिस ने पकड़ लिया और दूसरे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संदेह के दायरे में पुलिसिया कार्रवाई
एक के बाद एक खौफनाक घटनाओं ने गोरखपुर पुलिस कार्रवाई को आइना दिखा दिया है। आखिरकार पुलिस किस तरह कार्रवाई कर रही है? कि लोग खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पहले एक भी बार नहीं सोच रहे हैं। अब सवाल आरोपियों या उनके द्वारा किए जा रहे वारदातों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भी प्रश्न चिह्न लगाना शुरू हो गया है। आखिरकार पुलिस का खौफ इतना फिका क्यों पड़ जा रहा है? कि लगातार दिलों को झकझोर देने वाली घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
फिलहाल पुलिस ने इस बार भी मामले को गंभीरता से लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 25 मार्च का दिन क्यों है खासhttps://t.co/GEc3LgOgV3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























