सिद्धार्थनगर
नवरात्रि के पावन अवसर और ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत सिद्धार्थनगर जनपद में नारी सशक्तिकरण की एक प्रेरक मिसाल पेश की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नवरात्रि के पावन अवसर और ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत जनपद में नारी सशक्तिकरण की एक प्रेरक मिसाल पेश की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशों के क्रम में, महिला थाना सिद्धार्थनगर की प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे ने सेंट जेवियर्स स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा प्रियांशी झा को एक दिन के लिए ‘महिला थाना प्रभारी’ की जिम्मेदारी सौंपी।
इस विशेष पहल के दौरान प्रियांशी के साथ अन्य छात्राओं को भी थाने आमंत्रित किया गया। एक दिन की प्रभारी बनी प्रियांशी ने न केवल कामकाज को समझा, बल्कि छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत भी कराया।
प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के मन से पुलिस का डर निकालना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है, ताकि वे समाज में निर्भीक होकर अपनी पहचान बना सकें। एक दिन की थाना प्रभारी बनी प्रियांशी और अन्य छात्राओं ने इस अनुभव को बेहद शिक्षाप्रद और गर्व महसूस कराने वाला बताया।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 25 मार्च का दिन क्यों है खासhttps://t.co/GEc3LgOgV3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026
‘























