बुलंदशहर: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में पलटी रोडवेज बस, टला बड़ा हादसा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र में कैलावन गांव के पास सोमवार को एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र में कैलावन गांव के पास सोमवार को एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। गनीमत रही कि बस में सवार करीब 55-60 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर की टीचर कॉलोनी निवासी चौधरी हरवीर (70 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल में तेल डलवाने के लिए जटपुरा की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस के चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए और स्टीयरिंग घुमा दिया, जिससे बस बेकाबू होकर सीधे खाई में जा गिरी।

यात्रियों को आईं मामूली चोटें

हादसे के वक्त बस में 55 से 60 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.