सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु: नेपाल सीमा पर सांप्रदायिक तनाव, 23 घायल और 9 गिरफ्तार, कपिलवस्तु में कर्फ्यू लागू

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज नगर पालिका स्थित बरगदा में ईद के दिन काली माता मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज नगर पालिका स्थित बरगदा में ईद के दिन काली माता मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है। इस झड़प और पुलिस कार्रवाई में अब तक 17 पुलिसकर्मियों समेत कुल 23 लोग घायल हो चुके हैं। स्थिति को अनियंत्रित देख प्रशासन ने तौलिहवा सहित प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दी है।

हिंसा का कारण और घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बरगदी घाट स्थित मंदिर में भजन-कीर्तन और पास की मस्जिद में ईद की नमाज चल रही थी। आरोप है कि नमाज के बाद कुछ अराजक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की, जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ ने जब पत्थरबाजी शुरू की, तो पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस संघर्ष में 6 नागरिक और 17 जवान जख्मी हुए हैं।

प्रशासनिक मुस्तैदी और शांति की अपील

जिलाधिकारी भविश्वर घिमरे और पुलिस कप्तान संतोष आचार्य ने तौलिहवा में ‘कोऑर्डिनेशन हार्मनी मीटिंग’ कर दोनों समुदायों से शांति की अपील की है। दंगा भड़काने के आरोप में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या ‘हेट स्पीच’ देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीमा पर अलर्ट

तनाव की आंच भारतीय सीमा तक न पहुंचे, इसके लिए सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ और खुनुवां बॉर्डर पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल, 36 घंटे बंद रहने के बाद भंसार कार्यालय खोल दिया गया है, लेकिन संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.