डिबाई: ईद मिलन समारोह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब; सैकड़ों युवाओं ने थामा ‘भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र’ का दामन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई नगर स्थित पुरानी टंकी क्षेत्र में अराजनैतिक संगठन भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र द्वारा आयोजित ‘ईद मिलन समारोह’ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बन गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई नगर स्थित पुरानी टंकी क्षेत्र में अराजनैतिक संगठन भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र द्वारा आयोजित ‘ईद मिलन समारोह’ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बन गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जहाँ एक ओर गले मिलकर ईद की खुशियां बांटी गईं, वहीं दूसरी ओर किसानों के अधिकारों के लिए हुंकार भरी गई।

सैकड़ों ने ली सदस्यता, संगठन हुआ और मजबूत

समारोह के दौरान हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ के बीच संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों नए कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं और किसानों के इस भारी जुड़ाव से संगठन को क्षेत्र में नई मजबूती मिली है।

शोषण के खिलाफ संगठन हमेशा खड़ा: पं. गजेंद्र शर्मा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गजेंद्र शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन किसानों के हक की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि किसी भी किसान या आम व्यक्ति का शासन-प्रशासन द्वारा उत्पीड़न या शोषण किया जाता है, तो वे तुरंत संगठन को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संगठन पूरी मजबूती से आवाज उठाएगा।

भाईचारे और एकता का संदेश

इकबाल अंसारी की अध्यक्षता और अफजल सैफी के संचालन में हुए इस समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। वक्ताओं ने समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष पं. उपेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश सचिव रोहन सिंह लोधी और पश्चिमी यूपी युवा उपाध्यक्ष राहुल राघव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष (शिकारपुर) चेतन शर्मा, जिला सचिव मुवीन मलिक, तहसील उपाध्यक्ष हाजी इदरीस, तहसील अध्यक्ष पप्पू गाजी, नगर सचिव अब्दुल करीम, तहसील सचिव प्रवीन शर्मा, मौ० सादिक, राशिद गाजी, बबलू फारूखी और बबलू गाजी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.