ठूठीबारी
महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की बढ़ती खबरों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की बढ़ती खबरों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। एसपी के इस अचानक दौरे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह दौरा क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की हकीकत परखने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तस्करी की खबरों पर कड़ा रुख: अनुशासन पर जोर
पिछले कुछ दिनों से ठूठीबारी पुलिस प्रशासन पर लग रहे आरोपों और तस्करी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने चौकी की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी परिसर की साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों के टर्नआउट (वर्दी), अनुशासन और ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन किया। एसपी ने स्पष्ट संकेत दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
फरियादियों से व्यवहार पर कड़ा संदेश
एसपी सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि चौकी पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को पूरी संवेदनशीलता और सम्मान के साथ सुना जाए। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी कि “आम जनता के साथ व्यवहार में लापरवाही या समस्याओं के निस्तारण में टालमटोल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट और रात्रि गश्त के निर्देश
आगामी त्योहारों और संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एसपी ने पूरी चौकी को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जाए और तस्करी रोकने के लिए खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए।
लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं
इस औचक निरीक्षण से एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिंग में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। तस्करी जैसे गंभीर मामलों में संलिप्तता या ड्यूटी में ढिलाई बरतने वालों पर अब गाज गिरना तय माना जा रहा है।
बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर नयागांव में खेल-खेल में हुए एक खौफनाक हादसे में 10वर्षीय मासूम ऋषभ को नया जीवन मिला है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चले साढ़े तीन घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मासूम के शरीर के आर-पार हुए लोहे के सरिये को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया pic.twitter.com/KCedmvbn8c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 23, 2026























