बुलंदशहर: दानपुर तेल डिपो के पास दर्दनाक सड़क हादसा; कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत दानपुर स्थित तेल डिपो के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत दानपुर स्थित तेल डिपो के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पांडुवाल चौकी इंचार्ज कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (43 वर्ष), पुत्र नेम सिंह, निवासी ग्राम हीरापुर कला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार चंद्रभान अपने गांव से बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर दानगढ़ जा रहे थे। वे अपने बीमार बहनोई कल्याण सिंह का हाल-चाल जानने के लिए घर से निकले थे, लेकिन दानपुर तेल डिपो के पास काल बनकर आई कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

अस्पताल पहुँचने से पहले ही थमी सांसें

टक्कर इतनी भयंकर थी कि चंद्रभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने आनन-फानन में उन्हें दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। घर से खुशी-खुशी निकले चंद्रभान की मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया

हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मौके से दुर्घटना में शामिल कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.