इटवा: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने आयोजित किया भव्य फलाहार एवं सम्मान समारोह; मनोनीत सभासदों का हुआ अभिनंदन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी द्वारा नगर पंचायत इटवा कार्यालय सभागार में एक भव्य फलाहार कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में मनोनीत किए गए सभासदों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी द्वारा नगर पंचायत इटवा कार्यालय सभागार में एक भव्य फलाहार कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में मनोनीत किए गए सभासदों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जहाँ एक ओर धार्मिक आस्था प्रकट की गई, वहीं दूसरी ओर नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

भक्तिमय वातावरण में हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माता दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूरा सभागार ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूँज उठा। व्रतधारी श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें फल, मिष्ठान एवं व्रत योग्य शुद्ध खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया।

मनोनीत सभासदों का भव्य सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत सभासदों का अभिनंदन रहा। डॉ. सतीश द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त सभासदों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले सभासदों में दीप नारायण त्रिपाठी, सत्यनारायण दूबे, सूर्यमणि चौधरी, श्रवण गिरी, विजय पांडेय, राम सूरत चौरसिया, राजेश पांडेय, सहजराम यादव, घनश्याम जायसवाल, निर्पेंद्र सिंह, प्रमोद कन्नौजिया और रामनरेश पासवान शामिल रहे।

जनसेवा और निष्ठा का दिया संदेश

सभासदों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि सभासद स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी प्रतिनिधि शासन की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, क्योंकि जनता को उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं। उन्होंने नवरात्रि के पर्व को सेवा और शक्ति का प्रतीक बताते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

इन गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कशौधन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दूबे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय महिलाएं, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों की टीम ने पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.