औरैया: सहायल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के साथ एक शातिर अभियुक्त को दबोचा।

थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.03.2026 को की गई कार्रवाई के दौरान अभियुक्त संजय पुत्र तिवारी लाल प्रजापति, निवासी ग्राम असैनी (थाना दिबियापुर), उम्र करीब 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक (SI) राजेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल शिवमिलन मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24