बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के ग्राम पिलखना में शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक के अंतिम जुमे (अलविदा) की नमाज पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के ग्राम पिलखना में शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक के अंतिम जुमे (अलविदा) की नमाज पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में मस्जिदों में एकत्र होकर मुल्क की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ मांगी।
नमाज के मद्देनजर सुबह से ही गांव में चहल-पहल देखी गई। नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी और सौहार्द का संदेश साझा किया। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए नरौरा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही।
थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य और राजघाट चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे। पुलिस अधिकारियों ने नमाज के दौरान पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों के सहयोग और पुलिस की सक्रियता के चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन की इस मुस्तैदी की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























