बिधूना: राज्यसभा सांसद के होली मिलन समारोह की तैयारियों का सीओ ने लिया जायजा

औरैया

औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित रामलीला मैदान में 8 मार्च (रविवार) को आयोजित होने वाले विशाल होली मिलन समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित रामलीला मैदान में 8 मार्च (रविवार) को आयोजित होने वाले विशाल होली मिलन समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिधूना पुनीत मिश्रा ने समारोह स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्य द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।

निरीक्षण के दौरान सीओ पुनीत मिश्रा ने आयोजन स्थल पर प्रवेश और निकास द्वारों, वीआईपी सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर और बिधूना थाना प्रभारी मुकेश चौहान सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन का प्रयास है कि त्योहार के इस पावन अवसर पर होने वाला यह मिलन समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।

Voice Of News 24