महराजगंज: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जोगियाबारी में हुआ हादसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। नौतनवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ。

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र स्थित अमहटवा निवासी बृजेश मौर्या अपनी बाइक से कोल्हुई की ओर से जोगियाबारी जा रहे थे। जैसे ही वह जोगियाबारी के समीप पहुँचे, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर तत्काल पहुँची कोल्हुई पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

 

Voice Of News 24